नमो पतंग महोत्सव में रक्षा राज्य मंत्री ने उठाया पतंगबाजी का आनंद

झारखंड
Spread the love

  • कंबल, प्रसाद में खिचड़ी व बच्चों के बीच खिलौने बांटे गए
  • श्रद्धा भक्ति एवं उत्साह का पर्व है मकर संक्रांति : संजय

रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य पर नमो पतंग महोत्सव मोरहाबादी मैदान में मनाया गया। मोरहाबादी मैदान में काफी संख्या में लोगों ने पतंगबाजी का आनंद उठाया। खुद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी पतंग उड़ाकर इस उत्सव का आनंद उठाया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा यह पर्व धार्मिक आस्था व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का भी संदेश देती है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर नकारात्मक से सकारात्मक की ओर एवं आलस से कर्म की ओर प्रेरित करता है।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मुकेश काबरा ने किया। मौके पर बच्चों और युवाओं के बीच 500 से ज्यादा नमो पतंग, धागे, लटेर का वितरण किया गया। पतंग में प्रधानमंत्री की फ़ोटो लगी थी। महिला व पुरुषों के बीच 500 कंबल का वितरण किया गया। छोटे बच्चों के बीच खिलौने और टॉफी भी बांटा गया।

भोग लगाकर 800 से भी ज्यादा लोगों के बीच खिचड़ी, तिलकुट के प्रसाद का वितरण किया गया। कई अन्य जगहों पर भी भोग खिचड़ी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संरक्षक अजय मारू, ऐश्वर्य सेठ, पूनम आनंद, रामेंद्र कुमार, पवन बजाज, प्रमोद सारस्वत, नीरज कुमार, नीरज चौधरी, कमलजीत सिंह (शंटी), वासुदेव भला, आनंद वर्मा, सतीश, संजय सिंह, राजू रजक, संजय पोद्दार, सत्येंद्र सिंह गुड्डू, मनोज कुमार, कमल सिंघानिया, राजीव सहाय, रतनलाल अग्रवाल, हरबिंदर सिंह बेदी, आनंद श्रीवास्तव, राजीव वर्मा, शंकर दुबे, मनीष लोधा, सतीश कुमार, छोटू हरलालका, ललित ओझा, संजय जयसवाल, अमित चौधरी, आनंद वर्मा,  भानु प्रकाश जालान, नवीन झा, आनंद जालान, बीरेंद्र सहित कई लोग थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK