झामुमो के रांची जिला स्तर के पदधारियों की हुई बैठक

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास के सभागार में रांची जिला अंतर्गत सभी स्तर के पदधारियों की बैठक 12 जनवरी को हुई।

उक्त बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा और संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने की। संचालन केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ बैठक में सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, केंद्रीय सदस्य पवन जेडि‍या, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, हेमलाल मेहता, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम मौजूद थे।

इसके साथ श्रीमती नयनतारा उरांव, श्रीमती संध्या गुड़िया, श्रीमती सुषमा वरदेवा, श्रीमती अंकिता वर्मा, रांची जिला संयोजक मंडली के सदस्य, रांची महानगर संयोजक मंडली के सदस्य, रांची जिला अंतर्गत सभी प्रखंड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव, रांची महानगर अंतर्गत सभी वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *