झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: छतीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया गोवा से गिरफ्तार

Uncategorized
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आ रही है, झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की झारखंड टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

एसीबी ने इस केस से जुड़े प्रमुख आरोपियों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है।

नविन केडिया की गिरफ्तारी गोवा से हुई है। इसके बाद एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी कर रही है। रांची लाने के बाद एसीबी उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी।

यहां बताते चलें कि, नवीन केडिया को एसीबी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए भी कहा था। लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ।

शराब घोटाला केस में आरोपी बनाए जाने के बाद उसने एसीबी कोर्ट से अग्रिम बेल भी मांगी थी, लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह एसीबी की नजरों में फरार चल रहा था। अब जाकर उसे गिरफ्तार करने में एसीबी को कामयाबी मिली।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK