जस्टिस एसएन पाठक ने राम लखन सिंह यादव हाई स्कूल की नई इमारत का किया उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर मुख्य अतिथि का हुआ भव्य स्वागत

जस्टिस ने विद्यालय के विकास में रतन लाल अग्रवाल के योगदान को सराहा

बच्चे-बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुकों का मोह लिया मन

रांची। राजधानी रांची के कोकर स्थित राम लखन सिंह यादव हाई स्कूल की नई स्कूल बिल्डिंग का उद्घाटन गुरुवार को किया गया।

झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग की पहल के तहत तैयार इस भवन में 10 नए क्लास रूम और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल बनाए गए हैं, जिस पर करोड़ों रुपये की लागत आई है। भवन का उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त जस्टिस एसएन पाठक ने किया। जस्टिस एसएन पाठक का स्वागत फूलों की वर्षा, शंख ध्वनि और गायन के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने नई इमारत का फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व प्राचार्य- प्रचार्या भी शामिल थे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जस्टिस एसएन पाठक ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सत्य और पवित्रता को जीवन में अपनाना आवश्यक है। उन्होंने स्कूल में लाइब्रेरी के लिए अपने पैसे से किताबें उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही स्कूल के विकास में बतौर अभिभावक रतन लाल अग्रवाल के योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

मौके पर स्कूल के प्राचार्य विनय रंजन ने कहा कि, शिक्षा किसी भी समाज के विकास की मजबूत नींव होती है। विद्यालय भवन के बन जाने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

मौके पर प्राचार्य विनय रंजन के अलावे सेवानिवृत्त शिक्षिका विमला मैडम, समाजसेविका सुनीता अग्रवाल, स्कूल के बतौर अभिभावक एवं लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष सह शहर के जाने-माने समाजसेवी रतन लाल अग्रवाल समेत भारी संख्या लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *