हजारीबाग। बड़ी खबर झारखंड के लोहरदगा के बाद हजारीबाग जिले के केरेडारी ब्लॉक इलाके से आई है, जहां सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प और पत्थरबाजी हुई।
घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग के डीसी शशिरंजन और एसपी अंजनी अंजन घटना स्थल पहुंचे। देर रात मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन के अनुसार फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।
जानकारी के अनुसार हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बेलतु गांव में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान पथराव की सूचना मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ी और पथराव की घटना सामने आई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पथराव के बाद विसर्जन में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया।
प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुट के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प और पथराव में बदल गया।
इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के अलावा पुलिस के जवान भी चोटिल हुए हैं। फिलहाल विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दूसरी तरफ हजारीबाग जिले के विभिन्न इलाकों में सरस्वती पूजा का समापन बहुत ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ हुआ।
शहर से लेकर गांवों तक छात्र- छात्राओं, युवाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर मां सरस्वती को भावपूर्ण विदाई दी।
सुबह से ही स्कूलों, कॉलेजों और पूजा पंडालों में विशेष अर्चना की गई. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाले गए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


