धनबाद। बड़ी खबर झारखंड के धनबाद जिले से आई है, जहां वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना गुरुवार की सुबह झरिया स्थित मुकुंद ओपनकास्ट परियोजना के पास जिनागोड़ा तीसरा थाना क्षेत्र की है।
इस हिंसक झड़प में बीसीसीएल अधिकारी भी घायल हो गए हैं। देवप्रभा कंपनी के माइंस इंचार्ज शीतला प्रसाद सिंह ने खुद पर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है।
घायलों की पहचान विपिन प्रजापति (इंचार्ज), निशांत श्रीवास्तव, मुकेश चौधरी, धीरज गर्ग और विक्रांत कश्यप के रूप में हुई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
देवप्रभा कंपनी के माइंस इंचार्ज शीतला प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया है कि उनसे वर्चस्व और रंगदारी को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी।
उन्होंने यह भी कहा है कि जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया गया। दूसरी तरफ बीसीसीएल अधिकारियों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
उनका कहना है कि देवप्रभा कंपनी के लोगों ने ही उनके साथ मारपीट की, जिसमें कई अधिकारी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों की वजह मामला और पेचीदा हो गया है।
घटना से आक्रोशित बीसीसीएल से जुड़े नेता और समर्थक कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। इससे कुछ समय के लिए इलाके में ट्रैफिक बाधित रहा।
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


