रांची। जेसीआई रांची ने मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2026 को अपने पहले कम्युनिटी प्रोजेक्ट ‘खुशियों का संदूक’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक खुशियां पहुंचाना एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर जेसीआई रांची ने सिलाई मशीन, कंबल, ऊनी वस्त्रों का वितरण किया। गौ-सेवा और बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सहयोग प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में जेसीआई रांची के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल सहित प्रतीक जैन, देवेश जैन, अनुभव अग्रवाल, निखिल मोदी, ऋषभ छपरिया, केशु जैन एवं प्रतीक अग्रवाल की उपस्थिति रही। सभी पदधारी एवं सदस्यों ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता रवि समोटा ने दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

