- 19 जनवरी को होगा अप्रत्यक्ष निर्वाचन
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। कांडी पंचायत समिति के प्रमुख पद पर निर्वाचन के लिए बैठक की सोमवार को विधिवत सूचना जारी कर दी गई है। पिछले वर्ष अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब प्रमुख पद की रिक्ति के विरुद्ध अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के क्रम में यह सूचना निर्गत की गई है। उक्त निर्वाचन की तिथि, स्थान और समय के बारे में कांडी पंचायत समिति के सभी निर्वाचित सदस्यों को आज सूचना प्रेषित कर दी गई है।
उक्त निर्वाचन के लिए एसडीएम संजय कुमार को अध्यक्ष-सह-निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है। सीओ कांडी राकेश सहाय को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि पंचायत समिति, कांडी के प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए बैठक की तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित है। यह बैठक प्रखंड कार्यालय कांडी के परिसर में आयोजित की जाएगी।
बैठक के दौरान ही नाम निर्देशन, मतदान, मतगणना एवं निर्वाचन की घोषणा से संबंधित सभी प्रक्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने बताया की विस्तृत सूचना एवं कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी गढ़वा अनुमंडल एवं कांडी प्रखंड कार्यालय में भी उपलब्ध है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


