- Horoscope : 31 जनवरी,2026 का राशिफल
मेष
प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा। बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग हैं। व्यापार विस्तार में सहयोग लेना पड़ेगा।
वृष
आपका अच्छा व्यवहार दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है, संभल जायें। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी।
मिथुन
व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों में प्रवेश कर सकते हैं। खुद पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच नहीं रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।
कर्क
नौकरीपेशा बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम नहीं होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में जरूर सुधार होगा।
सिंह
अपनी प्रतिभा और निवेशित प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही नहीं करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। कर्ज लेने से बचें।
कन्या
पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी।
तुला
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की उपेक्षा नहीं करें। विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा।
वृश्चिक
व्यावसायिक क्षेत्र में वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध होंगे। मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।
धनु
नया उद्यम शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह अच्छी अवधि है। अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे नहीं रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। धन प्राप्ति की संभावना है।
मकर
सफलता के अवसर मिलेंगे। नए अधिग्रहण हो सकते हैं। व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लालच नहीं करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।
कुंभ
परिजनों से सामान व्यवहार करें। अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। विवाद नहीं करें।
मीन
आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। राजनीतिक संबंधों का लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण नहीं होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


