- Horoscope : 30 जनवरी,2026 का राशिफल
मेष
खर्च पर संतुलन बनाकर चलना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। पूर्व नियोजित यात्रा हो सके तो टाल दें। परेशानी हो सकती है। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृष
दिन मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन के कार्यों पर खर्च कर सकते हैं।
मिथुन
व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। किसी सौदे पर साइन कर सकते हैं।
कर्क
भाग्य का असर दिखेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें। सक्रिय होकर कार्य करें, लाभ होगा। भाग्य साथ है। घर की जरूरी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा। किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।
सिंह
जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। सचेत होकर कार्य करें। जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। वस्तुओं को संभालकर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। वाणी पर संयम रखकर बात करें। सौम्यता बनाएं रखें।
कन्या
शत्रु दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति प्रसन्न रखेगी। आमदनी में धन का प्रवाह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
तुला
आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। मेहनत और धैर्य से काम करते रहें। परिणाम सकारात्मक प्राप्त होंगे। धन निवेश के लिए दिन अनुकूल है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
वृश्चिक
मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ें। अच्छे अवसर इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के लिए शुभ दिन है। आज किए गए कार्य भविष्य में लाभ प्रदान करेंगे।
धनु
किसी से वाद-विवाद में नहीं पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। किसी पर भरोसा नहीं करें। मन की सुनकर ही कोई निर्णय लें तो फायदे में रहेंगे। परिवार के किसी व्यक्ति से भी मनमुटाव हो सकता है।
मकर
नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। व्यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ
ग्रह चाल आपको लाभान्वित होने का मौका प्रदान कर रही है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी। चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
मीन
उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के लोगों का साथ पाकर अपना और समाज का भला करेंगे। घर की जरूरी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


