Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 13 जनवरी, 2026 का राशिफल

मेष

त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है।

वृष

लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मिलना होगा। फायदा भी होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन

शत्रु कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आर्थिक संचय में वृद्धि मन्द गति से हो सकती है। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

कर्क

सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिना सोच विचार के कोई भी काम नहीं करें। अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठाएंगे। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा।

सिंह

वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं। नई साझेदारी भी होने की संभावना है। बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी में कुछ समस्याएं पनप सकती है। कुछ लोग आपके किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

कन्या

नौकरीपेशा को कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। अपने बॉस पर हावी होने की कोशिश नहीं करें, वरना आप खुद मुसीबत में पड़ सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है।

तुला

सामान्य रूप से लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक

आकस्मिक लाभ के अलावा साझेदारी से कुछ बेहतरीन प्रोत्साहन मिल सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत कर सकते हैं। आलस्य से बचकर रहें, वरना बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे। कार्यों में रुकावट आ सकती है।

धनु

वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी।

मकर

वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। जिसे किसी काम का नहीं समझते थे, वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग बन रहा है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है। सतर्क रहें।

कुंभ

क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। राजनेताओं को नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात और आत्मबल में मजबूती आयेगी।

मीन

अविवाहित युवक और युवतियों को जीवनसाथी मिल सकता है। आलस्य त्यागें और समय पर अपना काम करें। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *