- Horoscope : 11 जनवरी, 2026 का राशिफल
मेष
अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शांति को भंग कर सकती है। घरेलू मोर्चे पर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
वृष
बौद्धिक चर्चा और समझौते में सफलता मिलेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है। धन खर्च होगा। विवाद नहीं करें।
मिथुन
राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद नहीं आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। बाहरी लोगों के साथ बेहतर संबंध कायम हो सकते है। धन लाभ के योग हैं।
कर्क
गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार कुछ अधिक रहेगा। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। निराशावादी रवैये से बचें। यह संभावनाओं को कम कर देगा। संतुलन को भी बिगाड़ देगा।
सिंह
मन में हताशा व्याप्त होगी। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। गलतफहमी से होने वाली दुर्घटना से बचते रहें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें।
कन्या
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में नहीं पड़ें।
तुला
परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों व सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे। कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी।
वृश्चिक
मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। नौकरी-धंधे में लाभ होगा। विवाद से दूर रहें।
धनु
कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना हानि पहुंचा सकती है। किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। समय बेहतर रहेगा। बदनामी नहीं हो, इसका ध्यान रखें।
मकर
परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। यात्राएं होंगी। पढ़ाई पर कम ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे।
कुंभ
लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को गति मिलेगी। विचारों की भरमार मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। भावनात्मक तौर पर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। किसी बहस या विवाद में फंसने से बचें।
मीन
कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे, परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


