Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 9 जनवरी, 2026 का राशिफल

मेष

व्यापार से संबंधित सभी कार्यों के लिए दिन शुभ है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में संभलकर निवेश करने से आर्थिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता हो सकती है। विवाद से पूरी तरह दूर रहें।

वृष

दिन अनुकूलता और प्रतिकूलता का मिलाजुला स्‍वरूप होगा। व्‍यापारियों के साथ लेन-देन के मामले में की गई यात्रा से लाभ होगा। बच्‍चों की प्रगति से प्रसन्‍नता होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। अग्नि और जल से सतर्क रहें।

मिथुन

नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक धन खर्च का योग है। मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। धन का खर्च अधिक नहीं हो, इसका ख्‍याल रखें। सब शुभ होगा।

कर्क

स्‍वादिष्‍ट भोजन, अच्‍छे वस्‍त्र और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर बेहद खुश रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। क्रोध पर काबू रखें। नए काम की शुरुआत हो सके तो टालें।

सिंह

व्‍यवसाय में धन संबंधित आयोजन करने का भी योग प्रबल है। विदेश स्थित व्‍यावसायिजनों से लाभ मिलेगा। धन खर्च हो सकता है। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए काम की शुरुआत ना करें।

कन्या

दिन बेहद आनंदमयी साबित होगा। आभूषणों की खरीदारी करेंगे। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्‍यापार में दिन बहुत ही शुभ है। ऑफिस में भी सहकर्मियों का पूरा सहयोग रहेगा। दोपहर बाद विचारों में नकारात्‍मकता हावी हो सकती है। इससे बचें।

तुला

दिन मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। मानहानि का योग बनता है। मध्याह्न बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। सृजनात्मक और कलात्मक कार्यों का हिस्‍सा बनेंगे।

वृश्चिक

संपत्ति संबंधित कार्यों एवं गृहस्थजीवन के प्रश्नों का समाधान मिल जाएगा। व्यवसायी के लिए दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहकारपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएं रहेंगी।

धनु

संबंधियों के साथ वाद-विवाद से बचें। आरोग्‍य अच्‍छा रहेगा। दिन आध्यात्मिक कार्यों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ भी होगा। विद्यार्थियों को विद्या-अभ्यास में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे।

मकर

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। जीवन में आनंद के अवसर बढ़ेंगे। दोपहर बाद विचारों में नकारात्‍मकता हावी हो सकती है। इससे बचें।

कुंभ

धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन खर्च का प्रबल योग है। संबंधियों और मित्रों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्‍यवहार में आध्यात्मिकता देखने को मिलेगी। मध्याह्न के बाद सभी कार्य आसानी से संपन्‍न होंगे। शांत महसूस करेंगे।

मीन

विवाह संबंधी गतिविधियां तेज होंगी। पर्यटन पर जा सकते हैं। मित्रों से उपहार मिलने की उम्‍मीद है। मध्‍याह्न के बाद काम में सावधानी बरतें। अधिक श्रम करने पर भी परिणाम कम मिलने की संभावना है। अध्‍यात्‍म की ओर झुकाव होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *