Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 6 जनवरी, 2026 का राशिफल

मेष

यात्रा कर रहे हैं तो सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम सम्बंधों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है।

वृष

किसी रिश्तेदार या विशेष व्यक्ति से कुछ मानसिक तनाव मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं। सोचकर ही बोलें। जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

मिथुन

बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करें। गलत संगति से बचने की कोशिश करें। प्रेम सम्बंधों में सफलता प्राप्त करेंगे। अटके हुए सरकारी काम निपटेंगे। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।

कर्क

आर्थिक मामलों में जोखिम नहीं उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। मन को शांत और प्रसन्न रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मन में विचारों की प्रधानता रहेगी।

सिंह

महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचें। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है।

कन्या

अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।

तुला

विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है। इसका इस्तेमाल रचनात्मक कार्यों में करें। भावनात्मक तौर पर इस बात को लेकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे कि क्या चाहते हैं। धन लाभ हो सकता है। व्यवसायिक प्रयास में कठिनाई आएगी।

वृश्चिक

शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के हितों के खिलाफ काम नहीं करें। कारोबार में वृद्धि होगी। योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

कुछ खास करने के लिए यह समय एकदम उचित है। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

मकर

मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। उत्साह भंग होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। कार्यों में रुकावटें आएंगी।

कुंभ

अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। विवाद से दूर रहें।

मीन

रचनात्मक प्रयास में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सम्बंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *