- Horoscope : 4 जनवरी, 2026 का राशिफल
मेष
खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। शारीरिक सुख अच्छा रहेगा। कोशिशों को सही दिशा दें। पेशेवर मोर्चे पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं।
वृष
किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहें। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं, उनकी बात बन सकती है।
मिथुन
आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। अगर किसी से प्यार का इजहार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक लाभ भी होगा।
कर्क
विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा नहीं हो जाए, इसका ध्यान रखें। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें।
सिंह
कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सफलता प्राप्त होगी। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण विचार या योजना को मान्यता मिलेगी।
कन्या
घरेलू परेशानियां तनाव दे सकती हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल होने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा।
तुला
वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम-बढ़ेगा। कार्य सफलता से उत्साह बढ़ेगा। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर मदद करते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
व्यर्थ धन का व्यय होगा। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो उस पर नजर रख सकते हैं लेकिन ऐसा छुपकर करना होगा। लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।
धनु
व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मकर
शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। परिवार के लोगों के साथ दिन खुशनुमा बीत सकता है।
कुंभ
कार्य में सफलता मिलेगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। घर में शांति बनी रहेगी। भावनात्मक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। मनोरंजन में समय बीतेगा।
मीन
नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी मिलेगी। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


