रांची। रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय में 18 जनवरी, 2026 को पलामू जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के समक्ष सभी झामुमो में शामिल हुए।
मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व मे मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह के साथ सदस्यता लेनेवालों को विनोद कुमार पाण्डेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर विनोद कुमार पाण्डेय ने सदस्यता लेनेवालों को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। साथ ही, हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने एवं राज्य के विकास मे अपना अहम योगदान देने का संकल्प दिलाया।
सदस्यता लेनेवालों में मुख्य रूप से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेदिनीनगर श्रीमती पूनम सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह (पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस), आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार एवं अन्य शामिल हैं।
इस अवसर पर पलामू जिला से पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


