लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एसआईआर का काम चल रहा है। यहां ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें बड़े पैमाने पर नाम काटे गए हैं। मतदाता को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।
मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम Special Intensive Revision (SIR) की प्रक्रिया के तहत हटाए गए हैं। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक और अपडेटेड रखना है।
जानकारी के मुताबिक मर चुके लगभग 46.23 लाख लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। करीब 2.17 करोड़ लोग स्थानांतरित हो चुके हैं। अब उस पते पर वे नहीं रहते हैं।
एक से अधिक जगह एक ही नाम पर लगभग 25.47 लाख मतदाताओं के नाम थे। कुल मिलाकर 2.89 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
Special Intensive Revision (SIR) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया गया एक गहन मतदाता सूची समीक्षा अभियान है। इसमें मतदाताओं का पता, नाम, विवरण सत्यापित किया जाता है।
अब मतदाता 6 फरवरी 2026 तक दावा या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, अगर उनका नाम गलती से हट गया है। अंतिम सूची 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।
अगर मतदाता का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो वे Form-6 भरकर अपनी नामांकन की मांग कर सकते हैं।
कुछ राजनीतिक दलों ने कहा है कि SIR प्रक्रिया में कुछ वैध मतदाता भी हट गए हैं। इसकी समीक्षा होनी चाहिए।
इस बीच निर्वाचन आयोग ने दावा−आपत्ति प्रक्रिया के जरिये इन मामलों को ठीक करने को कहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


