- कुडू प्रखंड के उरूमुरु गांव में घटी घटना के बाद शांति समिति की बैठक हुई
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले के कुडू प्रखंड के उरूमुरु गांव में रविवार को हुई घटना के आलोक में दोनों समुदायों द्वारा इसकी जांच के लिए कमेटी गठन पर आम सहमति बनी। साथ ही, दोनों समुदायों द्वारा जुलूस के समय डीजे बजाने पर प्रतिबंध पर भी सहमति बनी। घटना के लिए दोषी लोगों पर कार्रवाई के लिए दोनों समुदाय प्राथमिकी दर्ज करने पर सहमत हुए हैं।
जो भी असामाजिक तत्व इस तरह के कृत्य के लिए दोषी पाए जाएंगे, उनपर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा सहित अन्य अधिकारियों की अगुवाई में समाज के सभी प्रबुद्धजनों ने मिलकर शांति समिति की बैठक की। सभी ने एक स्वर में निर्णय लिया कि वे आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ रहेंगे।
घटना में घायल व्यक्तियों का इलाज वरीय चिकित्सकों की देखरेख में सदर अस्पताल में हो रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य स्रोत से प्राप्त अफवाह पर ध्यान नहीं दें। सत्यता जाने बिना वे इस तरह के संदेश को आगे दूसरों तक फॉरवर्ड नहीं करें। ऐसी किसी भी सूचना की स्पष्टता या जानकारी के लिए वे जिला प्रशासन से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


