रांची। नए साल के अवसर पर स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) रांची यूनिट के कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए सैटेलाइट टाउनशिप स्थित सामुदायिक भवन में एक आधिकारिक गेट-टुगेदर सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ स्टील एग्जीक्यूटिव्स, सेल रांची यूनिट की ओर से किया गया।
कार्यक्रम में सेल रांची यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी ई.डी. (सेट) एसके वर्मा, ई.डी. (सुरक्षा) केआर. रामकृष्णा, ई.डी. (डिजिटल) दीपक जैन, ई.डी. (एच.आर.) संजय धर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट भोजन और मनमोहक गायन प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया। यह आयोजन सेल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल सिंह, जनरल सेक्रेटरी राहुल श्रीवास्तव और एसोसिएशन की पूरी टीम के नेतृत्व में सेल प्रबंधन के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और सकारात्मक कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की सराहना की। नववर्ष के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


