धनबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत सदर अस्पताल में एक महिला का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने यह जानकारी दी।
डॉ कुमार ने बताया कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पांडे बरवा की पुष्पा देवी (उम्र 30 वर्ष), पति विजय कर महतो, विगत कई महीनों से पेट के तेज दर्द से पीड़ित थीं। उन्होंने कई स्थानों पर चिकित्सकीय परामर्श लिया, परंतु उन्हें कोई स्थायी लाभ नहीं मिला।
आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनका समुचित इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। उनके पति पेशे से चालक हैं। स्थानीय समाचार पत्र के कार्यालय में चालक के रूप में कार्यरत हैं। परिजनों को सदर अस्पताल में उपलब्ध स्त्री रोग सेवाओं एवं डॉ. संजीव कुमार के बारे में जानकारी मिलने पर मरीज को सदर अस्पताल लाया गया।
जांच के उपरांत पाया गया कि मरीज की दोनों फेलोपियन ट्यूब में गंभीर संक्रमण के कारण हाइड्रोसाल्पिंक्स की समस्या थी। सिस्ट का आकार काफी बड़ा हो चुका था, जिसे शल्यक्रिया द्वारा हटाना आवश्यक था।
सदर अस्पताल में डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में निश्चेतक डॉ राज कुमार, ओटी सहायक मदुसूदन मरंडी एवं सशीकांत के सहयोग से मरीज का 5 जनवरी को सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है एवं वह स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि यदि यह ऑपरेशन बाहर किसी निजी अस्पताल में कराया जाता तो मरीज का लगभग 40 से 50 हजार रुपये खर्च होता। हालाकि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीज का संपूर्ण इलाज निःशुल्क हुआ।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


