- आध्यात्मिक व पर्यटन स्थल तपोवन का किया दर्शन
संजय यादव
दुमका। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 5 जनवरी, 2026 को देवघर स्थित प्रसिद्ध आध्यात्मिक व पर्यटन स्थल तपोवन का परिदर्शन किया। इस दौरान तपोवन पर्वत पर भगवान शिव और हनुमान जी से जुड़े मंदिरों के साथ रावण की तपस्थली का दर्शन किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार स्थानीय झारखंडी व्यंजन ढुसका एवं लिट्टी चोखा का आनंद लिया। इनके स्वाद को लज़ीज बताया। व्यंजन की तारीफ में उन्होंने कहा की स्थानीय व्यंजन स्वाद से भरपूर है। स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन करके मन आनंद और प्रसन्नता से भर गया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त बीएलओ के साथ संवाद कार्यक्रम में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के प्रति चुनाव आयोग के प्रहरी की समझ एवम स्पष्टता से काफ़ी प्रभावित हुए। कहा कि जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर के बीएलओ को आमंत्रित किया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


