आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय में विवाद हो गया। विवाद के बाद हुई हिंसक झड़प में दो युवकों के घायल होने की खबर है।
एक घायल युवक को रिम्स, रांची रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है। क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
मौके पर जिला पुलिस प्रशासन पहुंचकर शांति कायम करने में जुटा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया किसी की मौत नहीं हुई है। क्षेत्र में शांति माहौल कायम किया जा रहा है। वहीं दोनों पक्ष के गणमान्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज समेत जिला प्रशाशन के लोग मौजूद है। स्थिति शांति पूर्ण है।
अंजुमन ए इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रउफ, अंसारी सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू व बारीडीह अंजुमन के ओहदेदारों ने जिलेवासियों से गुजारिश की है कि अफवाह फ़ैलाने से बचें। दोनों घायल व्यक्ति सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।
पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। इसलिए अफवाह नहीं फैलाएं। लोहरदगा पुलिस प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करने में मदद करें।


