विश्वजीत कुमार रंजन
विशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के विशुनपुरा प्रखंड की ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने अंचलाधिकारी खगेश कुमार पर पंचायत समिति, सरकार एवं वरीय अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को मीडिया से से बातचीत में उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी विकासात्मक कार्यों में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इससे जनहित के कार्य बाधित हो रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि विशुनपुरा प्रखंड में लगभग 85 प्रतिशत किसान प्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर हैं। किसानों की मांग और जरूरतों को देखते हुए पंचायत समिति की बैठक में सब्जी बाजार स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके तहत पुरानी पंचायत भवन के पास स्थित करीब 1 एकड़ 48 डिसमिल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश अंचल विभाग को दिया गया था।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर अंचल विभाग ने भूमि की नापी कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया। लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। यह घोषणा भी की गई कि 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर 20 दिसंबर को बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, घोषणा के करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी अंचल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोकने के लिए कथित तौर पर दलालों और बिचौलियों के माध्यम से पैसों की उगाही की गई। इसी कारण कार्रवाई पर विराम लग गया है।
दीपा कुमारी ने इस पूरे मामले पर चिंता जताते हुए उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने 5 जनवरी तक अतिक्रमण हटाने का समय निर्धारित किया है।
कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, पीएम किसान योजना के लंबित आवेदनों का निष्पादन नहीं हुआ और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी नहीं लाई गई, तो सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रखंड के किसान और सब्जी विक्रेता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


