- नारों से गूंजी शहर की गलियां
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। शहर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और होंडा मोटरसाइकिल शोरूम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस रैली को थाना प्रभारी गुमला महेंद्र कुमार करमाली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाइक रैली सिसई रोड से शुरू होकर दुन्दुरिया बस स्टैंड पहुंची। वहां से समाहरणालय भवन होते हुए जशपुर रोड और पालकोट रोड का भ्रमण किया गया। अंत में रैली पुनः सिसई रोड पहुंचकर संपन्न हुई।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कचहरी परिसर में रैली का स्वागत किया और सुरक्षा का संदेश दिया। जागरुकता रथ के साथ निकली इस रैली में विभिन्न प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आम जन को जागरूक किया गया:
रैली को सिसई रोड से रवाना करते समय थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ बाइक चालकों के साथ होती हैं। इसलिए वाहन चलाते समय सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देना और यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर दिया कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए पहनें। उन्होंने बताया कि मानक हेलमेट सिर की गंभीर चोटों से 80% तक बचाव करता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


