स्‍कूलों में स्थानांतरित किए जाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। भाड़े के मकान या जर्जर भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को स्‍कूलों में स्‍थानांतरित किया जाएगा। इस बाबत जिले के कांडी प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राकेश सहाय ने आदेश जारी किया है।

श्री सहाय ने कांडी प्रखंड के भाड़े के घर या जर्जर भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को को को-लोकेशन सर्वे के बाद नजदीक के स्कूलों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। सीडीपीओ ने संबंधित सेविकाओं को एक सप्ताह के अंदर अपने केन्द्र को चिन्हित स्कूल में स्थानांतरित कर कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया है।

इनमें प्रावि बहेरवा, मध्य विद्यालय पतरिया, उत्क्रमित प्रावि हेमराजी, नव प्रावि चौखड़ी, हाई स्कूल बलियारी, प्रावि पतीला में दो सेंटर, प्रावि बेलहथ, प्रावि महविया, मवि सोहगड़ा दो सेंटर, मध्य विद्यालय मोखापी, प्रावि कोरगाईं, प्रावि बबुरा, प्रावि कसनप, प्रावि नारायणपुर, प्रावि मंडरा निष्फ, प्रावि चेचरिया, मवि अधौरा में स्‍थानांतरित करने का आदेश दिया है।

इसके अतिरिक्‍त प्रावि कोवाड़ी, मवि पतरिया, प्रावि नवडीहवा टोला, मवि राजा घटहुआं, मवि चटनियां, प्रावि पिपरडीह, मवि घोड़दाग, प्रावि नवडीहवा टोला, नव प्रावि भरत पहाड़ी, मवि गोसांग, हाई स्कूल डुमरसोता, प्रावि भेलवाखारी, सेकंडरी स्कूल रपुरा में दो सेंटर, प्रावि महुआधाम, मवि बत्तो खुर्द में आंगनबाड़ी केन्द्र को स्थांतरित कर संचालन करने का निर्देश दिया है।

सीडीपीओ ने सभी सेविका को एक सप्ताह के अंदर सेंटर को उक्त स्कूलों में शिफ्ट कर संचालन करने का निर्देश दिया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *