- वाहन चालकों को होगी सहूलियत, दुर्घटना की आशंका खत्म होगी
रांची। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने रांची को दो और परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं की स्वीकृति भी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
जिन परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर रामपुर चौक के समीप ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। जमशेदपुर हजारीबाग जाने के क्रम में विकासपुर चौक (इरबा) के समीप भूमिगत टनल का निर्माण होना है।
इन दोनों ही स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग में हजारों वाहनों की आवाजाही के कारण ट्रैफिक की बड़ी समस्या होती है। इसके साथ ही हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मुद्दे को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विगत कई माह से प्रयासरत थे, ताकि दोनों स्थानों पर आवाजाही करने वाले लोगों को कोई समस्या नहीं हो।
उनके प्रयास को केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मूर्त रूप प्रदान किया है। इस बाबत रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि इन दोनों ही स्थान पर वाहनों की भारी आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही हजारीबाग व जमशेदपुर जाने के दौरान वाहन चालकों को अक्सर कन्फ्यूजन भी होता था।
ओवर ब्रिज और भूमिगत टनल के निर्माण से आवाजाही भी सुगम होगी। दुर्घटना की आशंका भी खत्म हो जाएगी। संजय सेठ ने दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जाता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


