अखंड भारत ने ग्रेगोरियन कैलेंडर व मैकाले शिक्षा पद्धति का किया विरोध

झारखंड
Spread the love

रांची। अखंड भारत संस्था ने अल्‍बर्ट एक्‍का चौक के समीप ग्रेगोरियन कैलेंडर एवं मैकाले शिक्षा पद्धति का विरोध 1 जनवरी को किया। साथ ही, संस्कृति रक्षा में मारे गए भारत के करोड़ों पूर्वजों की आत्म शांति के लिए हवन एवं पूजन का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अखंड भारत संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने किया।

श्री सिंह ने बताया कि हवन पूजन के बाद रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। उन्‍होंने कहा कि हमें ग्रेगोरियन नहीं, भारतीय कैलेंडर से चलना चाहिए। मैकाले शिक्षा पद्धति को राज्य एवं केंद्र सरकार को अविलंब बंद कर देना चाहिए। भारत में भारतीय संस्कृति संस्कार युक्त शिक्षा पद्धति देना चाहिए।

अखंड भारत संस्था 1 जनवरी को भारतीय संस्कृति रक्षा दिवस के रूप मे मनाता है। अखंड भारत का मानना है कि उनके आक्रमण का ये पहला दिन है, इसलिए प्रथम दिन को पूरे भारत के हिंदू वादी संगठन, राष्ट्रवादी संगठन, जनवादी संगठन एवं बुद्धिजीवी सब मिलकर इसका विरोध करें।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे सनातन एकता मंच के के केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी ने भी समर्थन किया। कार्यक्रम मे विकाश सिंह, अरुण कुमार साहू, भीम शर्मा, राकेश कुमार, मनोरंजन सिंह, सूरज पाण्डेय (बाबा), प्रभाकर कुमार, मंजीत सिंह, केडी शरद, सनी, राजू सिंह, अभय राज, कार्तिक राम, उपेंद्र प्रसाद, अमीत कुमार, आयुष जी, आदित्य, शिव यादव, अजीत कुमार पाठक, हरे कृष्ण पाण्डेय, वासुकीनाथ पाठक, चंद्र किशोर साहू सहित अन्‍य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK