सुरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। नववर्ष, 2026 के पहले दिन रांची के स्वर्णरेखा नदी के तट पर स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रातः 4 बजे बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भक्तों के लिए पट को खोल दिया गया। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव, बोल बम, ऊं नमः शिवाय के जयकारे से आसपास का क्षेत्र गूंजता रहा। आज सुरेश्वर महादेव मंदिर को फूलों और बैलून से सजाया गया था।

संध्या 7 बजे बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा का महाकाल की तर्ज पर श्रृंगार किया गया।l बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार सुरेश्वर महादेव मंदिर की सदस्य गुजा तिर्की ने किया। श्रृंगार के बाद भोलेनाथ की महाआरती की गई। संध्या आरती में भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। आरती के बाद 111 किलो खीर का भोग लगाया गया। भोग लगाकर प्रसाद के रूप में शिवभक्तों के बीच में वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश साहू, महासचिव संतोष कुमार, संजय कुमार, आलोक कुमार, दिलीप साहू, बबलू साहू, गूजा तिर्की, नंदु ठाकुर, मुकेश केशरी, छत्रधर महतो, गौतम साहू, रंजीत राम, मनपुरन नायक, रामशरण तिर्की, शत्रु नायक, रतनलाल, केशव केशरी, धन्नजय सिंह सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK