ओडिशा। बड़ी खबर आई है, शनिवार को ओडिशा के राउरकेला के पास इंडिया वन एयर का छोटी साइज़ का 9-सीटर प्लेन क्रैश हो गया।
प्लेन भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर जा रहा था। तभी वो जलदा इलाके में घास के मैदान पर क्रैश हो गया, जो राउरकेला से लगभग 10-15 किलोमीटर दूर है।
प्लेन क्रैश के समय उसमें 7 लोग सवार थे। उनमें एक पायलट और छह यात्री शामिल हैं। हादसे में सभी 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं।
सभी घायलों को राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही राउरकेला फायर स्टेशन और पनपोश फायर स्टेशन से दमकल यूनिट बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर भेजी गईं और आग बुझाई गई।
मामले की जांच शुरू हो गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन क्रैश हुआ।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


