- तिरंगे की शान में गूंजे देशभक्ति के जयघोष
विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सोमवार की सुबह सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और पंचायत भवनों में पूरे सम्मान व गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। हर ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।
बिशुनपुरा पुलिस बल द्वारा परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा ने झंडोतोलन किया। थाना परिसर में थाना प्रभारी राहुल सिंह और बीआरसी भवन में सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय बिशुनपुरा में प्रधानाध्यापक नागेंद्र पाण्डेय, राजकीय मध्य विद्यालय सह अपग्रेडेड हाई स्कूल बिशुनपुरा में प्रधानाध्यापक अजीत पांडेय, प्लस टू उच्च विद्यालय पिपरी कला में प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश रमण, पीएम श्री मध्य विद्यालय अहमर में प्रधानाध्यापक सुबोध द्विवेदी तिरंगा फहराया।
सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व प्रधानाध्यापक मुकेश चंद्रवंशी, विद्या भारती हाई स्कूल बिशुनपुरा में शिक्षक दयानंद यादव तथा बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में अध्यक्ष रामेश्वर चंद्रवंशी ने ध्वजारोहण किया। बाल विकास विद्यालय में प्रधानाध्यापक सह निदेशक भोला नाथ साहू ने झंडा फहराया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार व गोखुल कुमार, बिशुनपुरा पंचायत भवन में मुखिया प्रमिला देवी, अमहर खास पंचायत भवन में मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह, सारांग पंचायत भवन में मुखिया ब्यूटी सिंह, पिपरी कला पंचायत भवन में मुखिया शोशिला देवी और पतिहारी पंचायत भवन में मुखिया रबैया फिरदौशी द्वारा झंडोतोलन किया गया।
झंडोतोलन के बाद सभी स्थानों पर तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। राष्ट्रगान की गूंज से पूरा बिशुनपुरा प्रखंड देशभक्ति के रंग में रंग उठा।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खगेश कुमार, ब्लॉक उपप्रमुख कविता देवी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, ब्लॉक उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, वरिष्ठ पत्रकार पंकज सोनी,सहित निड्डू दुबे, लडू गुप्ता,सुनील कुमार रवि,अजीत कुमार रंजन, विभिन्न पंचायतों के मुखिया व प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, शिक्षकगण, पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


