रांची। ‘शौर्य के कदम, क्रांति की ओर’ थीम पर आयोजित वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन के प्रथम चरण का 20 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रुप कमांडर (एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रांची) ब्रिगेडियर आरके सिंह, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, राज्य के गणमान्य नागरिक, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में उत्साही नागरिक उपस्थित थे।
साइक्लोथॉन के प्रथम चरण में झारखंड के तीन प्रमुख मार्गों को कवर किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने वीर बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वागत समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया। साइक्लोथॉन की एकता एवं अनुशासन की भावना को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित किया।
मंत्री ने साइक्लोथॉन के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। साइक्लोथॉन दल एवं एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभागियों की निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल वीर बिरसा मुंडा द्वारा प्रतिपादित साहस, दृढ़ता एवं राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को दर्शाती है।
मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल महान जननायक की विरासत का सम्मान करते हैं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
मंत्री ने रांची से नई दिल्ली तक प्रस्तावित अंतिम चरण के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा देशभर में एकता, सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश पहुंचाएगी।
मोरहाबादी मैदान में आयोजित यह स्वागत समारोह झारखंड की सांस्कृतिक विरासत पर सामूहिक गर्व का प्रतीक रहा। युवा एनसीसी कैडेट्स की भूमिका को रेखांकित किया, जो एकता, अनुशासन और देशभक्ति के आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं।
वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का द्वितीय चरण 28 दिसंबर, 2025 को रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। यह साइक्लोथॉन 27 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भव्य समापन के साथ संपन्न होगा, जो धरती आबा वीर बिरसा मुंडा को सर्वोच्च राष्ट्रीय मंच पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


