- सैन्य गरिमा के साथ आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में परमवीर चक्र से अलंकृत वीर शहीद अल्बर्ट एक्का की जयंती पर शनिवार को उनकी नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा जिला प्रशासन के नेतृत्व में निर्मित की गई है। इसका उद्देश्य शहीद की स्मृति को स्थायी सम्मान प्रदान करना एवं आने वाली पीढ़ियों को उनके अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित करना है।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट के अधिकारियों के विशेष दल द्वारा पूर्ण सैन्य अनुशासन, परंपरा एवं सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भूषण तिर्की, उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां उपस्थित रहे।
अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर परमवीर शहीद को नमन किया। माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूर्व सैनिक संगठनों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद के अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में परमवीर अल्बर्ट एक्का के परिजन भी ससम्मान उपस्थित रहे। उनके पुत्र विंसेंट एक्का, पुत्रवधु, पौत्र-पौत्रियों सहित परिजनों द्वारा प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सैन्य बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति धुनों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना से ओतप्रोत कर दिया।
जयंती के उपलक्ष्य में केक काटकर परमवीर शहीद का जन्मदिन भी मनाया गया। सेना के जवानों, अधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शहीद की स्मृति में सम्मान और गर्व व्यक्त किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि परमवीर अल्बर्ट एक्का का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी/कर्मी, बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, छात्र-छात्राएं, पूर्व सैनिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


