अफरोज आलम
कांके। खेलगांव में आयोजित झारखंड मास्टर एथलेटिक्स में हुसीर गांव निवासी 65 वर्षिय जहांगीर अंसारी ने तीन मेडल 1500 मीटर में गोल्ड मेडल, 2 किमी वाक रेस में सिल्वर व लंबी कूद में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। वहीं, कांके पतराटोली निवासी 55 वर्षीय नसीम अंसारी तीन मेंडल जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने 100, 200 मीटर की दौड़ में गोल्ड, 1500 मीटर की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
इस मास्टर एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली मास्टर एथलेटिक्स के लिए झारखंड की टीम में कर लिया गया है। मास्टर एथलेटिक्स का 46वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 जनवरी से 1 फरवरी तक केरल के त्रिवेंद्रम में अयोजित होनी है।
इनकी सफलता पर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, पूर्व जिला परिषद सदस्य हकीम अंसारी, अईनुल हक अंसारी, मोजिबुल अंसारी, वरिष्ठ समाजसेवी शकिल अंसारी, समनुर मंसुरी, फिरदौस अंसारी, जमील अख्तर, हुसीर मुखिया विजय उरांव, संजर खान सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


