विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिला मुख्यालय के ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में रविवार को जायंट्स ग्रुप गढ़वा एवं जायंट्स सहेली गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर जायंट्स सहेली की अध्यक्ष और जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष राकेश केशरी की दिवंगत धर्मपत्नी सुनीता केशरी को श्रद्धांजलि दी गई।
शोक सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं उन्हें ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। सभा में वक्ताओं ने स्व. सुनीता केशरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सरल स्वभाव, मिलनसार एवं कर्मठ महिला थीं। उनके नेतृत्व में जायंट्स सहेली ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।
शोक सभा के बाद सभी सदस्य स्व. सुनीता केशरी के आवास पर पहुंचे। राकेश केशरी से मुलाकात कर शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्हें ढांढस बंधाया।
शोक सभा में अजयकांत पाठक, विजय केसरी, अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, एम.पी. केसरी, नंदकुमार गुप्ता, मनोज केसरी, रूपा गंजी, अवधेश कुशवाहा, ध्रुव केसरी, कमलेश गुप्ता, मोजिबुद्दीन खान, अशोक केसरी, डॉ. वीरेंद्र कुमार, मनदीप प्रसाद मौजूद थे।
जायंट्स सहेली की ओर से रीता केसरी, सीमा केसरी, रितु जायसवाल, सुषमा केसरी, रंजना जायसवाल, रीमा देवी, लता गुप्ता, संध्या केसरी, वंदना सोनी, बिना केसरी, संगीता गुप्ता, चांदनी केसरी, विमला केसरी, रीना सोनी, अंजू केसरी समेत बड़ी संख्या में जायंट्स परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


