प्रधान एवं सत्र न्यायधीश सपरिवार पहुंचे सतबहिनी झरना तीर्थ

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिला के प्रधान एवं सत्र न्यायधीश मनोज प्रसाद पूरे परिवार के साथ सोमवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे। उन्होंने पूरे परिवार के संग भगवती मन्दिर के साथ अन्य सभी मंदिरों माता लक्ष्मी, काली, साक्षी गणेश, भैरो, सूर्य मंदिर, बजरंग बली मन्दिर, शिव व नंदी महाराज के मंदिरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

पुजारी नीतीश पाठक ने सभी मंदिरों में पूजा अर्चना कराई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस स्थल को जिला का उत्कृष्ट व रमणीक पर्यटन स्थल बताया। उन्होंने कहा कि इस रमणीक पर्यटन स्थल का और विकास आवश्यक है।

सभी को इस स्थल के विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। इस स्थल का पूर्ण विकास हो जाने के बाद यह गढ़वा जिला का अद्वितीय पर्यटन स्थल के श्रेणी में होगा।

मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की ओर से माता का चुनरी व स्थल का मोमेंटो देकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत किया गया। समिति की ओर से आगामी महायज्ञ के दौरान सतबहिनी झरना तीर्थ आने का आमंत्रण किया गया।

मौके पर बीडीओ राकेश सहाय, एसआई रौशन राम, सिविल कोर्ट नाजीर दीपक कुमार, सरकोनी पंचायत मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, विभूति नारायण द्विवेदी, सुदर्शन तिवारी, महेन्द्र कुमार, धीरज कुमार पूरी, सुखदेव प्रसाद गुप्ता, अनिल पाल सहित कोर्ट के कई कर्मी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK