बी. साईराम के कोल इंडिया चेयरमैन बनने का रास्‍ता साफ, नियुक्ति की मंजूरी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। बी साईराम के कोल इंडिया चेयरमैन बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी पीएमओ, कोयला मंत्रालय सहित संबंधितों को दे दी गई है।

एसीसी ने कोयला मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम को कोल इंडिया चेयरमैन के पद पर उनकी नियुक्ति की गई है।

एसीसी के आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्‍त 2,00,000-3,70,000 रुपये के वेतनमान में की गई है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि अर्थात् 31 मार्च, 2028 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रभावी होगी।

बतातें चलें कि तत्‍कालीन चेयरमैन पीएम प्रसाद 31 अक्‍टूबर, 2025 को रिटायर हो गए हैं। उनके रिटायर होने के बाद कोयला मंत्रालय के अपर सचिव सनोज कुमार झा को 1 नवंबर, 2025 से कोल इंडिया के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK