सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी निवासी सुभाष ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में 25 लाख रुपये जीते। पूरे देश में अपनी छाप छोड़ दी। खेल के दौरान उन्होंने ना सिर्फ सवालों के शानदार जवाब दिए, बल्कि मिमिक्री, गायन और कविता-पाठ से अमिताभ बच्चन और दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
सुभाष ने नाना पाटेकर और सनी देओल की बेहतरीन मिमिक्री कर तालियों बटोरी। इसके बाद गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया। उनकी स्वयं लिखी कविता ने भी सभी को प्रभावित किया। अमिताभ बच्चन ने मंच पर उनकी लगातार प्रशंसा करते हुए कहा कि सुभाष की प्रतिभा बेहद अनोखी है।
खेल के दूसरे दिन एक रोचक दृश्य तब देखने को मिला, जब अमिताभ बच्चन और सुभाष दौड़ते हुए सेट पर पहुंचे। सुभाष ने 50 लाख रुपये के सवाल का भी सामना किया। कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया।
सुभाष को 25 लाख रुपये के साथ-साथ हीरो विडा स्कूटर भी पुरस्कारस्वरूप मिला। सुभाष 8 से 12 दिसंबर तक केबीसी पर दिखाई देंगे, जबकि हॉटसीट वाले एपिसोड 11 और 12 दिसंबर को रात 9:30 बजे सोनी टीवी और सोनी लाइव पर प्रसारित होंगे।
सुभाष के पिता राम किशोर साहू और माता रेणुका गुप्ता अपने बेटे की इस उपलब्धि से अत्यंत खुशी महसूस कर रहे हैं। संत जेवियर कॉलेज, रांची से स्नातक सुभाष वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उनका चयन भीम एप के माध्यम से हुआ था।
खेलकूद में भी सुभाष का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। वह राज्य स्तर पर 50 से अधिक ट्रॉफियां और 25 से अधिक मेडल जीत चुके हैं। संगीत में भी उनकी गहरी रुचि है। कई प्रतियोगिताएं वे जीत चुके हैं। कॉलेज में उन्हें मिस्टर फेयरवेल का खिताब भी प्राप्त हो चुका है। उनकी जीत से परिवार और पूरे मोहल्ले में उत्सव है।
कौन बनेगा करोड़पति से वापस लौटने के बाद राधा गोविन्द यूनिवर्सिटी के प्राध्यापकों ने सुभाष से उनके घर जाकर मुलाकात की। सफलता पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर खोरठा विभाग के विभागाध्यक्ष अनाम अजनबी, इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम कुमारी, शिक्षा विभाग की डॉ. ममता और डॉ. उमेश कुमार उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


