अफरोज आलम
कांके। न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल, बूढ़ीबागी के छात्रों के लिए बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर विंग्स के बच्चों को ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान ले जाया गया। विद्यार्थियों ने चिड़ियाघर का भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं और जलीय जीवों का अवलोकन किया।
विद्यार्थियों ने शुतुरमुर्ग, भालू, बंदर, दरियाई घोड़ा, बाघ, हाथी, लोमड़ी, हिरण, बारहसिंगा, शेर, मगरमच्छ, कछुआ और तेंदुआ जैसे जानवरों को देखा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राशिद इकबाल ने बताया की छात्रों में जिज्ञासा जगाने, पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने, व्यवहारिक ज्ञान देने व संरक्षण के प्रति समग्र विकसित करने में है।
उप प्रधानाध्यापक रतन नाग ने बताया कि बच्चे किताबों से परे जाकर जानवरों की आवाज और पारिस्थितिक तंत्र को प्रत्यक्ष अनुभव करते हैं। इससे उनके वैज्ञानिक समझ, अवलोकन, कौशल और सामाजिक भावनात्मक विकास होता है। साथ ही, लुप्तप्राय प्रजातियां उनके आवासों के नुकसान और संरक्षण के महत्व को समझते हैं। इससे उनके पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना आती है l
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


