रांची। बरियातू स्थित एमएमके हाई स्कूल के प्री-नर्सरी एवं नर्सरी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान (बायोलॉजिकल पार्क) का शैक्षणिक भ्रमण शुक्रवार को किया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने जंगल में पाए जाने वाले विभिन्न जानवरों को नजदीक से देखा। उनके बारे में रोचक जानकारी प्राप्त कीं।
चिड़ियाघर भ्रमण के दौरान शेर, बाघ, हिरण, हाथी, पक्षी एवं अन्य वन्य जीवों को प्रत्यक्ष देखकर बच्चों का अनुभव अत्यंत रोमांचक और अनोखा रहा। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति, वन्य जीवन और पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करना था, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर बच्चों की देखरेख एवं मार्गदर्शन के लिए विद्यालय की शिक्षिकाएं स्नेहा राज, नमीरा एवं सगुफा फातिमा उपस्थित रहीं। शिक्षिकाओं ने बच्चों को जानवरों के नाम, उनकी आदतों और उनके संरक्षण के महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


