रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने छात्र और शिक्षकों की यूएसओ बायोस्फेयर रिजर्व्स चैंपियंस-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित किया। छात्रों को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के दूसरे चरण के लिए सफलतापूर्वक चयन होने पर मेडल, उपहार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस सम्मान से सम्मानित छात्र-छात्राओं में कक्षा दसवीं के निधि तिर्की, सारा वकार, सौम्या सिंह, कृतिका सरकार और कक्षा ग्यारहवीं के केशव शर्मा शामिल हैं। उनकी यह उपलब्धि उनकी मेहनत, जिज्ञासा और पर्यावरणीय विषयों की गहन समझ को दर्शाती है।
विद्यालय की शिक्षिका सिम्मी जायसवाल, निधि पारीक और शिक्षिक राकेश बर्णवाल को छात्रों के मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
शिक्षिका सरबानी सरकार को उनके लगातार मार्गदर्शन, प्रेरणा और छात्रों के प्रति समर्पण के लिए प्रमाणपत्र, कैलेंडर और डायरी के साथ सम्मानित किया गया।
प्राचार्य श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के ईमानदार प्रयास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने यह भी कहा कि यूएसओ बायोस्फीयर रिजर्व्स चैंपियंस जैसी पहलों में भाग लेने से छात्रों में पर्यावरणीय जागरुकता, वैश्विक दृष्टिकोण और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित होती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


