कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का स्टॉक रजिस्टर जब्त

Uncategorized
Spread the love

  • उपायुक्‍त सहित पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण

पलामू। उपायुक्त समीरा एस ने लेस्लीगंज के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण शनिवार को किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था, छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, रसोई और छात्रावास की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया। विद्यालय में जारी निर्माण कार्य के विभिन्न पैरामिटर्स पर कनीय अभियंता से जानकरी ली।

उपायुक्‍त ने पानी टंकी से हो रहे लीक को आज ही दुरुस्त करने की बात कही। बच्चियों के छात्रवास की खिड़कियों में मोस्क्विटो नेट लगाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान कुछ समय के लिये क्लासरूम में उपायुक्त टीचर की भूमिका में नज़र आयीं। उन्होंने कक्षा नौवीं व 11वीं के छात्राओं से विभिन्न विषय पर सवाल जवाब किया।

उपायुक्‍त ने प्रयोगशाला कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, रसोई घर, भंडार गृह का अवलोकन किया। निरीक्षण के पूर्व उपायुक्त ने विभिन्न पदाधिकारियों संग लेस्लीगंज प्रखंड सभागर में बैठक कर उन्हें अलग-अलग विद्यालयों की सूची सौंपते हुए निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के बाद डीसी-डीडीसी ने विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं संग बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने पिछली पीटीएम से संबंधित जानकरी ली। उन्होंने शिक्षिकाओं से बच्चियों की कॉपियों को अद्यतन रूप से चेक करने की बात कही। पाठ्यक्रम को तय समयानुसार खत्म करने पर बल दिया।

बैठक में एसएमसी रजिस्टर, उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजियों का अवलोकन किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर में प्रथम दृष्टिया गड़बड़ी पाये जाने पर रजिस्टर की गहनता से जांच करने के लिए उसे जब्त किया गया।

तीसरा निरीक्षण भी होगा

टीचर्स संग बैठक में उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि आज यहां मेरा दूसरा निरीक्षण है। यह तय है कि इस विद्यालय में मेरा तीसरा निरीक्षण भी होगा। उन्होंने कहा कि अगर अगली बार किसी भी स्तर पर कोई भी खामी पायी गयी तो संबंधित व्यक्ति के पर निश्चित ही कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि‍ बच्चियों का अटेंडेंस 75 प्रतिशत से अधिक रहे, यह सुनिश्चित होना चाहिये। इस दौरान उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने विद्यालय पर किये जा रहे खर्च से जुड़े बिल्स का अवलोकन किया।

इन विद्यालयों का निरीक्षण

विभिन्न पदाधिकारियों ने शनिवार को नीलाम्बर-पीतांबरपुर के अलग-अलग विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तरपुर एसडीएम ने यूपीजी राज्यकृत विद्यालय बनुवा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने राज्यकृत मध्य विद्यालय परशुरामखाप का निरीक्षण किया।

सहायक समाहर्ता ने राज्यकृत उच्च विद्यालय डबरा,हुसैनाबाद एसडीएम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भलमंडा भील, हरिजन टोला,सदर एसडीएम ने पीएमश्री अपग्रेडेड +2 स्कूल, धनगांव का निरीक्षण किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यूपीजी पीएस टोला, दारूडीह विद्यालय, डीआरडीए निदेशक ने यूपीजी मध्य विद्यालय लालीमाटी, राजहारा विद्यालय। जिला शिक्षा अधीक्षक ने राजहरा आदिवासी टोला विद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के पश्चात डीसी ने सभी पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान सभी स्कूलों के जांच प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK