समाजसेवी महेश ठाकुर का निधन, शोक में डूबा चतरा का रामटुंडा गांव

Uncategorized
Spread the love

चतरा। झारखंड के चतरा जिले के रामटुंडा निवासी सह समाजसेवी महेश ठाकुर का असामयिक निधन हो गया। इससे पूरा गांव स्तब्ध है।

महेश ठाकुर अपने पूरे जीवनकाल में लोगों की मदद करने का प्रयास करते रहे। इस वजह से वे क्षेत्र में समाजसेवी के रूप में चर्चित थे। वे मृदुभाषी एवं शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।

रविवार को रात 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके पुत्र भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड प्रांत के पूर्व प्रांत विस्तारक एवं प्रांत के सक्रिय सदस्य निलेश कुमार बबलू ने बताया कि उनके पिता होश संभालते आरएसएस से जुड़ गए।

सामाजिक जीवन में अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए हमेशा मुखर रहे। इनका जाना न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि समाज के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। वे अपने पीछे भरा पूरे परिवार छोड़ गये हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK