एक ऑटो में ढोये जा रहे थे इतने बच्‍चे, देखकर डीटीओ का चकराया सिर

झारखंड
Spread the love

  • निरीक्षण में 50 से अधिक लोगों से वसूला गया  1.16 लाख

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का रुख अब बेहद कड़ा हो गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में नागफेनी के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में एक ऑटो में इतने स्‍कूली बच्‍चे ढोते मिले, जिसे देखकर डीटीओ का सिर भी चकरा गया।

अभियान के दौरान उन वाहनों पर भी कार्रवाई हुई, जिन्होंने नियमों के विरुद्ध अपनी गाड़ियों में अतिरिक्त तेज रोशनी वाली लाइटें लगवा रखी थीं। मौके पर ही ऐसी लाइटों को हटवाया गया। चालकों से जुर्माना वसूला गया।

जांच के दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर 50 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई, जिससे लगभग ₹1.16 लाख का राजस्व वसूला गया। बिना हेलमेट वाहन चला रहे 2 मोटरसाइकिल चालकों की गाड़ियां जब्‍त कर ली गईं।

नियमों की अनदेखी करने वालों को डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि सुरक्षित यातायात के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जांच के दौरान टीम उस वक्त दंग रह गई जब एक ऑटो को रोका गया। उक्त ऑटो में 29 स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंस कर बिठाया गया था। डीटीओ ने इसे बच्चों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ बताते हुए तत्काल ऑटो को जब्‍त करने का निर्देश दिया। इस मामले में संबंधित चालक और मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK