समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने सिद्धार्थ इंटरनेशनल एकेडमी में बांटी शिक्षण सामग्री

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘साक्षर बनाएं अभियान’ के तहत गुरुवार को सिद्दार्थ इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में शिक्षक सामग्री बांटी। स्‍कूल का संचालन मां वैष्णवी ट्रस्ट करता है।

इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल,रबर समेत कई शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा का महत्व भी बताया गया। उन्‍हें बताया गया कि शिक्षा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए बहुत जरूरी है। यह ज्ञान का प्रकाश फैलाती है। व्यक्तित्व का विकास करती है। आत्मनिर्भर बनाती है।

इस अवसर पर समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, प्रियांशु रंजन श्रीवास्तव, आकृति पराग, इशरत परवीन, रक्षा बाला, श्रेया कुमारी, मुस्कान समेत स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK