नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत–रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 4 दिसंबर, 2025 को भारत यात्रा पर आए थे। पुतिन अब तक 10 बार भारत का दौरा कर चुके हैं। हालांकि उनकी इस बार की यात्रा को दुनिया भर में विशेष दृष्टि से देखा जा रहा है, क्योंकि यह यात्रा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रति रुख के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भारत और रूस के संबंध बहुत पुराने हैं, लेकिन 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद दोनों देशों के बीच घनिष्ठता और अधिक बढ़ी। सैन्य, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग के आधार पर दोनों देशों के बीच एक विशेष सामरिक साझेदारी विकसित हुई।
देश में बहुत कम लोगों को यह जानकारी होगी कि एक समय रूस ने भारत में प्रचलन के लिए भारतीय सिक्के भी ढाले थे। प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार रूस की मॉस्को टकसाल (Moscow Mint) ने भारत के लिए वर्ष 2000 में दो रुपये के सिक्के और 1999 व 2000 में पांच रुपये के सिक्के जारी किए थे।

इन सिक्को पर वर्ष के नीचे मिंट मार्क MMD अंकित किया जाता था, जिसमें एक “हाथी” जैसी दिखाई देने वाली डिजाइन में MM को एक बड़े D के अंदर दिखाया गया है।
उस दौर में भारत संसाधनों की कमी के कारण अपनी घरेलू मांग को पूरा नहीं कर पा रहा था। इसलिए भारत सरकार ने रूस से सिक्के ढलवाने का निर्णय लिया। 1980 से वर्ष 2000 तक कई बार भारत के सिक्के विदेशी में बनाए गए थे।
रूस के अलावा दक्षिण कोरिया, इंग्लैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, स्लोवाकिया और मेक्सिको में भी भारत के लिए सिक्के ढाले जा चुके हैं।

हालांकि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। भारत के पास सिक्को की इतनी उत्पादन क्षमता है कि घरेलू मांग पूरी करने के साथ–साथ भारत अब कई अन्य देशों के लिए भी सिक्के और करेंसी नोट तैयार करता है।
सुधीर लुणावत बताते हैं कि भारत में सिक्को का निर्माण करने के लिए मुंबई, नोएडा, कोलकाता और हैदराबाद में सरकारी टकसालें हैं। ये सभी टकसालें वित्त मंत्रालय के निर्देशन में भारत प्रतिभूति मुद्रण और मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (SPMCIL) के अधीन कार्य करते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


