रांची। बड़ी खबर आई है, बिहार में रांची पुलिस ने छापा मारकर शहर के बरियातू में छिनतई के 60 लाख रुपये के जेवरात बरामद किया है।
दरअसल, रांची पुलिस ने डीएवी बरियातु के पास बैंक ऑफ इंडिया के सामने हुई एक बड़ी छिनतई की घटना का खुलासा किया है।
एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने बिहार के कटिहार जिले में कोढ़ा गैंग के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने रांची में छिनतई के 60 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।
आज (शुक्रवार) रांची पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी कि बरियातू में अपराधियों ने एक दंपती से लगभग 55 से 60 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात से भरा बैग छीन लिया था।
मामले की जांच के आधार पर बिहार के कटिहार से ‘कोढ़ा गैंग’ की संलिप्तता पाई और चोरी गए समस्त जेवरात को बरामद कर लिया है।
आठ दिसंबर को जयप्रकाश नगर, बूटी मोड़ निवासी निलय प्रकाश अपनी पत्नी के साथ डीएवी बरियातु के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा गए थे।
बैंक लॉकर से जेवरात निकालकर जब वे अपने चारपहिया वाहन से घर पहुंचे, तो उनकी पत्नी जेवरों से भरा बैग कंधे पर लटकाए घर का गेट खोलने लगीं।
इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक उनकी पत्नी के कंधे से बैग झपट लिया और फरार हो गए। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने एक टीम का गठन किया।
रांची पुलिस की एक टीम को तत्काल बिहार के कटिहार भेजा गया। छापेमारी दल ने स्थानीय थाना के सहयोग से तुरंत कार्रवाई की और सूचना के आधार पर ग्राम जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार स्थित रामकुमार यादव के घर पर दबिश दी।
घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और घटना में छीने गए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए।
बरामद जेवरातों का कुल वजन लगभग 425 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी है। पुलिस ने घटना में संलिप्त अभियुक्त रामकुमार यादव और अन्य की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


