Ranchi; राजधानी में बड़ी वारदात; फ्लैट में अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा रोड, सिंह मोड़ स्थित विजेता इन्क्लेव, आसरी गार्डेन में शनिवार दोपहर एक हत्या की घटना सामने आई है।

फ्लैट में अकेले रह रही 60 वर्षीय विश्वासी हन्ना तिरू की गला काटकर हत्या कर दी गई है। घटना स्थल पर कमरे की अलमारियां खुली मिली हैं, जिससे पुलिस इसे हत्या के साथ लूटपाट का मामला मानकर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वासी हन्ना तिरू के पति स्टेफन तिरू का निधन अप्रैल 2024 में हो गया था, जिसके बाद से वह फ्लैट में अकेली ही रहती थीं।

शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण वह चलने के लिए वाकर का उपयोग करती थीं और अक्सर अपने रिश्तेदारों या परिचितों से खाना मंगवाकर खाती थीं।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब मृतका के भतीजे अनिल कुमार तिरू उनके लिए खाना लेकर फ्लैट पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि फ्लैट का दरवाजा हल्का खुला हुआ है। अंदर जाकर उन्होंने अपनी चाची को टीबी के पास जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा।

अनिल तिरू ने तुरंत पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार दास टोपनो को बुलाया। टोपनो ने नजदीक जाकर देखा तो महिला का गला कटा हुआ था और पास ही खून से सना एक ब्लेड भी मौजूद था।

भतीजे अनिल तिरू ने तत्काल डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में टाइगर मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, फ्लैट के तीनों कमरों की अलमारियां खुली हुई मिली हैं। आशंका है कि अलमारियों में रखे जेवरात और नकदी गायब हैं, हालांकि, घर में मौजूद नकदी और जेवरात की सटीक जानकारी परिजनों ने पुलिस को बाद में देने की बात कही है।

जांच में यह भी पता चला है कि मृतका के चचेरे संबंधी सलोमी होरो (श्यामली कॉलोनी निवासी) अक्सर उनके लिए खाना बनाकर लाती थीं। इसके अलावा, उनकी भतीजी एलिन सांगा भी 30 नवंबर तक उनके साथ चार दिन रहकर गई थी।

घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक रूप से इसे हत्या कर लूट का मामला मानकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मृतका के सभी परिचितों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK