प्रकाश पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल हुए रांची के श्रद्धालु

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल कीर्तन मंडली ने शबद गायन किया

रांची। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359 वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को पटना साहिब में आयोजित नगर कीर्तन में रांची से गए श्रद्धालुओं का जत्था शामिल हुआ। गुरुनानक सत्संग सभा से संबद्ध श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल कीर्तन मंडली ने शबद गायन किया।

शीतल मुंजाल, नीता मिड्ढा, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर, इंदर मिड्ढा, रमेश पपनेजा एवं सुरजीत मुंजाल ने वाहो वाहो गोविंद सिंह आपे चेला…, चलो सिंहो दरशन करिए गुरु गोबिंद सिंह आए ने…, अवचल नगर गुरु गोविंद का नाम जपत सुख पाया राम…, समेत कई शबद का गायन किया।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा गायघाट से दोपहर 2.30 बजे आरंभ हुआ। पुष्प से सुसज्जित पालकी पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान कर पंच प्यारे और पांच निशानचियों की अगुवाई में निकाला गया नगर कीर्तन अशोक राजपथ होते हुए पश्चिम दरवाजा, गुरहट्टा, खाजेकलां, मच्छरहट्टा, चौक, झाऊगंज होते तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जी पटना साहिब देर शाम पहुंचा।

नगर कीर्तन में विभिन्न गुरुद्वारों और प्रदेशों की कीर्तन मंडलियों के अलावा हाथी-घोड़े, बैंड-बाजा, ऊंट, गतका पार्टी, स्कूली बच्चे और निहंग समूह शामिल थे। पूरे रास्ते भर पटना शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा नगर कीर्तन में शामिल साध संगत के बीच चाय, नाश्ता एवं मिष्ठान्न प्रसाद का वितरण किया गया। नगर कीर्तन का पूरे श्रद्धाभाव से स्वागत किया गया।

गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना में प्रकाश पर्व पर शनिवार की रात रैन सवाई दीवान सजेगा। इसमें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्‍य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग रात 12.30 बजे होगा.इसमें रांची से गई संगत शामिल होगी। जत्था के सदस्य लंगर समेत अन्य सेवा में अपना योगदान देंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK