Ranchi: एसीबी ने श्रवण जालान के ठिकानों पर मारा छापा, इस निलंबित आईएएस से है कनेक्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड एसीबी की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित व्यवसाई श्रवण जालान के घर और ऑफिस समेत अन्य ठिकानों पर छापा मारा।

एसीबी ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित श्रणव जालान के राणी सती प्लाई एंड डेकोर नाम के प्रतिष्ठान पर भी रेड की है।

जिस मामले में श्रवण जालान के ठिकानों पर रेड हुई है, वह आईएएस विनय चौबे के शराब घोटाला केस से जुड़ा है।

एसीबी को इस बात की जानकारी मिली है कि विनय चौबे ने अपनी अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा श्रवण जालान के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर इन्वेस्ट किया है।

इससे पहले एसीबी की टीम ने रविवार को विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके साथ ही एजेंसी ने विनय चौबे के करीबी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में बिहार के लखीसराय में भी छापेमारी की थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK