18 को प्रोजेक्ट भवन में और 19 दिसंबर को नेपाल हाउस में लगेगा शिविर
रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत कर रही हेमंत सरकार को अपने कर्मियों और उनके परिवार की भी चिंता है।
इसी कड़ी में झारखंड सचिवालय सेवा संघ की पहल पर ट्राई एनजीओ के सहयोग से सचिवालय परिसर में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर सचिवालय कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण और जागरुकता को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाएगा।
18 दिसंबर को प्रोजेक्ट भवन में तथा 19 दिसंबर को नेपाल हाउस में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। दोनों ही दिन शिविर का समय सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक निर्धारित है।
शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।
सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कर्मियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को प्रोत्साहित करना है, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान हो सके और बेहतर जीवनशैली अपनाई जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


